मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज के दिन सिंगल लोगों को किसी से प्यार हो सकता है, लेकिन बहुत सावधानी से रिश्ता निभाएं क्योंकि धोखे मिलने की संभावना है। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जो लोग शादीशुदा है उनके लिए आज का दिन प्रेम भरा रहेगा। वहीं प्रेमियों के बीच भी आपसी तालमेल बना रहेगा। अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादीशुदा लोगों की अपने परिवारिक जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी। आज के दिन सिंगल लोगों को अपने जीवन में किसी का साथ मिल सकता है। वहीं प्रेमी अपने दिन को और रोमांटिक बनाने का प्रयास करेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज के दिन आप अपने प्रेमी से फोन पर बात करते हुए अच्छा समय बिताएंगे। वहीं जो लोग विवाहित हैं वे अपने बच्चों के साथ मौज मस्ती में समय बिताएंगे। साथ ही दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है। वहीं जो लोग एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनकी शादी की बात चल सकती है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज के दिन अपनी प्रेमी से मन की बात कहते हुए भावुक होंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन सामान्य है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज के दिन आप का मन अपने प्रेमी के साथ घूमने का होगा, लेकिन प्रेमी के काम में व्यस्त होने के कारण योजना सफल नहीं हो पाएगी। जो लोग सिंगल हैं उन्हें जीवन में कोई नया साथी मिल सकता है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज के दिन आपका मूड रोमांटिक रहेगा जिससे शादीशुदा जीवन में प्रेम बना रहेगा। साथ ही प्रेमी युगल भी आज के दिन एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जो लोग अकेले यानी सिंगल हैं उन्हें अपना अकेलापन खल सकता है। इसके अलावा प्रेमी अपने साथी के साथ मिलकर आगे के लिए कुछ नया सोच सकते हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। वहीं आपके प्रेम जीवन में भी रोमांस बना रहेगा और अपने प्रेमी के प्रति प्यार जताने की कोशिश करेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): जिन लोगों को प्यार में धोखा मिल चुका है वे लोग नए रिश्ते बनाने की सोच सकते हैं। इसलिए मन में प्रेम जीवन को लेकर उत्साह रहेगा लेकिन आगे बढ़ने की कोशिश में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
मीन लव राशि (Pisces Love Horoscope): प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन सामान्य है। साथ ही अपने प्रियतम से अपने मन की बात साझा करेंगे। इसके अलावा जो लोग शादीशुदा हैं उनका रिश्ता और गहरा होगा।