15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों के अलावा भी प्रमोशन और ऐड कर अच्छी खासी कमाई हो जाती है। अब इस लिस्ट में सोशल मीडिया पोस्ट भी शामिल है। एक्टर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं और इस मामले में अब सामंथा ने प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान जैसे स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। एक्ट्रेस एक पोस्ट के 3 से 5 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। तो चलिए आज जानते हैं बॉलीवुड के स्टार्स सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए कितनी फीस लेते हैं।

सामंथा रुथ प्रभु
रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं सामंथा अन्य वेबसाइट्स पर प्रमोशनल पोस्ट के लिए 5 करोड़ रुपए लेती हैं। सोशल मीडिया पोस्ट से एक्ट्रेस की अच्छी खासी कमाई होती है।

प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में सामंथा से पीछे हो गई हैं। वो अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 1.80 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड पर राज करने वाली दीपिका सोशल मीडिया फीस के मामले में भी कम नहीं हैं। वो सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 1.5 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं।

आलिया भट्ट
आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं प्रमोशनल पोस्ट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस एक पोस्ट के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान इस लिस्ट में एक्ट्रेसेस से पीछे हैं। शाहरुख एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 80 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 50 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। सलमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं ऐसे में यहां से भी उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है।

रणवीर सिंह
रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 81 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। इस मामले में वो अपनी वाइफ से थोड़ा पीछे हैं।